डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित सेवासदन के समीप कार व टीपर की टक्कर में कार सवार दो अधिवक्ता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रविवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे कार सवार राबर्टसगंज से रेणुकूट जा रहे थे कि बाड़ी सेवासदन रोड पास कटिंग के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पार कर रहे टीपर की कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टीपर कार को बीस फीट दूर तक तक घसीटता ले गया। घटना में कार सवार राबर्ट्सगंज निवासी अधिवक्ता विकास शाक्य ( 45) पुत्र इंद्रमणि कुशवाहा व महेंद्र यादव (38)पुत्र रामजी यादव तथा कार चालक सद्दाम (30) पुत्र लियाकत गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आस पास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस घायलों को उपचार के लिए बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से तीनों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया। घटना के बाद टीपर चालक मौका देखकर भाग गया। पुलिस ने टीपर व कार को कब्जे में ले लिया है।