फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गैंगस्टर एक्ट में बिहार के वांछित की कार कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। मांची और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी की चल संपत्ति को कुर्क किया। पुलिस ने करीब 3 लाख 25 हजार रुपये की कार को जब्त किया। थाना रायपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र निवासी देवाजीत यादव वांछित है। वह लगातार फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार नंबर की कार को कुर्क कर लिया। सीओ सदर रणधीर मिश्रा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी की अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें