फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सम्मान समारोह में जा रहे भाजपा नेता को कार ने मारी टक्कर, वाराणसी रेफर

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर के समीप सडक हादसे में घायल भाजपा नेता नारसिंह पटेल। स्रो
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर के पास हाईवे की क्राॅसिंग पर सड़क पार करते समय बाइक सवार भाजपा नेता नारसिंह पटेल को ब्रेजा कार ने तेजी से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की संभावना जताई है। वाराणसी में उपचार जारी है। कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी (घोरावल रोड) निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान में किसान मोर्चा के महामंत्री नारसिंह पटेल गेंगुआर स्थित डीआर ड्रीम्स में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोपहर के समय वह जैसे ही हाइवे पर बनी क्राॅसिंग से होते हुए डीआर ड्रीम्स की तरफ मुड़े। वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जहां मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित कई भाजपा नेता पहुंच गए। वहीं पुलिस उन्हें तेजी से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उनके हाथ, सिर और पैर में गहरी चोट लगी है। डॉक्टरों की तरफ से सिर में गंभीर चोट को देखते हुए ब्रेन हेमरेज की भी आशंका जताई गई है। रॉबटर्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें