फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक से टकराई कार कानूनगो की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर मृतक राजस्व निरीक्षक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह कार और ट्रक की टक्कर में घोरावल तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) अनिल कुमार मौर्य (55) की मौत हो गई। हादसे में उनके साढ़ू राजेश मौर्य घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से राजस्व विभाग में शोक छा गया। मूल रूप से चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी अनिल कुमार रॉबर्ट्सगंज के विकासनगर में रहते थे। वह पिछले चार वर्षों से घोरावल तहसील में तैनात थे और वर्तमान में शाहगंज सर्किल में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार उनके ससुर गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें देखने के लिए वह अपने साढ़ू राजेश मौर्य के साथ मिर्जापुर जिले के राजगढ़ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह कार से लौटते समय रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर परासी गांव के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम विशाल कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विदित तिवारी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने दिवंगत राजस्व निरीक्षक को श्रद्धांजलि दी। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर मृतक राजस्व निरीक्षक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें