पिपरी स्थित पशु चिकित्सालय द्वारा क्षेत्र के बेलहत्थी व रनटोला गांव में रविवार को चिकित्सा शिविर में पशुओं का इलाज करने के साथ कृमि नाशक दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया। बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर में चिकित्सालय प्रभारी डॉ मनीष कुमार मौर्या ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित एसकैड योजना के तहत गावं में कृमि नाशक दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। बताया कि आत्मा योजना के तहत किसानों व पशुपालकों को आधुनिक खेती, पशु पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है। बेलहत्थी में आयोजित शिविर में 10 महिलाओं एवं 5 पुरुषों का चयन कर मिनरल मिक्सचर का वितरण करने के साथ इसके बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बेलहत्थी में 54 व रनटोला में 43 पशुपालकों ने विशेषज्ञों को समस्या से अवगत कराया जिसका उन्होंने समाधान कराया। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, राजकुमार, आरती देवी, कलपतिया, कौशल्या, लालमणि, माधव सिंह, दिनेश कुमार,कमलेश यादव, देवकुमार यादव, विमलेश आदि मौजूद रहे।