खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंदना के टोला दुल्लहपुर के मलीन बस्ती में शुक्रवार के रात्रि करीब दस बजे बिजली के खंभा से तार टूटकर गिर गया। इससे हुई शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इस दौरान घर में रखा हुआ सारा समान जल गया। बताया गया कि राममूरत पुत्र राजाराम निवासी दुल्लहपुर के मड़हे के घर में रात्रि के करीब 10 बजे शार्ट सर्किट से आग लग लगी। हादसे में पांच कुंतल चावल ,50 किलो अरहर व मसूर की दाल व अन्य खाद्य सामग्री, कपड़ा, बिस्तर, इनवर्टर, लड़की के शादी के लिए सामान के लिये घर मे 15 हजार रुपया नकद भी जल गया।