फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे थे गेहूं के बोझ, शॉर्ट सर्किट से जले

विज्ञापन
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में जलता टैक्टर ट्राली पर लदा गेंहू।संवाद
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में रविवार की दोपहर में शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे गेहूं के बोझ में आग लग गई। जोरुखाड़ गांव निवासी विरझु राम पत्नी के साथ खेत से गेहूं काटकर करीब सौ बोझ गेहूं ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर ला रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर उनके घर के पास पहुंचा, ऊपर से गुजर रहे झूलते बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इससे निकली चिंगारी ट्रॉली पर रखे गेहूं में जा गिरी। चालक ने सुझबूझ दिखाते हुए किसी तरह ट्रॉली से इंजन अलग कर लिया, लेकिन ट्रॉली समेत उस पर लदा पूरा गेहूं जलकर राख हो गया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में बंधे उदित भारती के दो पशु भी गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं महेश प्रसाद के खेत में रखा करीब 50 बोझ गेहूं भी आग की चपेट में आकर जल गया। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय खेलपाल से क्षति का आंकलन कराते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें