फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 500 से अधिक प्रतिबंधित हॉर्न और साइलेंसर पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रेशर हार्न जेसीबी से नष्ट कराते सीओ। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को 500 से अधिक प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर नष्ट कराए। यातायात जागरूकता माह के तहत जब्त किए गए इन उपकरणों का बढ़ौली चौराहे पर बुलडोजर चलवाकर विनष्टीकरण कराया गया। सीओ अभिषेक वर्मा के निर्देशन और एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों और यातायात पुलिस की ओर से जब्त उपकरणों को नष्ट कराया गया। इस दौरान सीओ यातायात सुधीर सिंह, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल करते पाए जाने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें