फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 40 से अधिक लोगों के आशियाने पर चलेगा बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जरहा वन क्षेत्र में बीजपुर-रेणुकूट मार्ग के उत्तर व दक्षिण पटरी पर बने आवासों पर रविवार को लाल निशान लगाया गया। वन भूमि पर बने 40 से अधिक आशियाने पर सोमवार को वन विभाग बुलडोजर चलवाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वन दरोगा शिवमंगल ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 11 बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। पहले चरण में कुल 40 से 50 लोगों की झुग्गी झोपड़ी टिन शेड कुछ कच्चे मकान कार्रवाई में शामिल किए गए हैं। वन विभाग एवं पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई से लोगों की नींद उड़ी है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस मुसीबत से पार कैसे पाएं। उधर, रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि वन विभाग की जमीन को खाली कराया जाना है। सबसे पहले झुग्गी झोपड़ी टिन शेड वाले लगभग 40 से 50 लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। शेष बचे लोगों पर दो चरणों में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें