महुली (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र जोरुखाड़ गांव के समीप रीवां-रांची मार्ग पर सोमवार को एक ट्रक मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्रक उड़ीसा से रायपुर लोहे की चादर लेकर जा रहा था। ट्रक पर चालक, खलासी के साथ ही ट्रक मालिक अशोक (50) निवासी शुखलालपुर थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर साथ में थे। सोमवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव के समीप रीवां-रांची मार्ग पर चलते समय मौत हो गई। चालक सोनू के मुताबिक मालिक की तबीयत पहले से ही खराब थी। शुगर व ब्लड प्रेशर की दवा सुबह लिए थे। चालक की सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।