फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी बीटेक छात्र को भोपाल से दबोचा

विज्ञापन
भोपाल से गिरफ्तार किया गया युवती के यौन शोषण का आरोपी बीटेक छात्र।
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को अनपरा पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है और लंबे समय से फरार चल रहा था। तकनीकी जानकारी और साधनों का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। शक्तिनगर थाने में पीड़िता ने करीब दो महीने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना अंतर्गत देउरा निवासी सूरज शाह (22) ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। अब शादी से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। बीटेक का छात्र होने के कारण आरोपी तकनीकी जानकारी का लाभ उठाते हुए लगातार सर्विलांस से बचने का प्रयास कर रहा था। अनपरा एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि छानबीन में आरोपी के व्हाट्सएप के जरिये नए मोबाइल नंबर का उपयोग करने की जानकारी मिली। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसकी लोकेशन भोपाल में ट्रेस की गई। शुरुआती दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और मोबाइल भी बंद कर लिया। इसके बावजूद पुलिस टीम भोपाल में डटी रही। स्थानीय अभिसूचना व तकनीकी इनपुट के आधार पर 7 जुलाई को कोकता मल्टी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कमरे से आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। बुधवार को पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें