फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गये बसपा संस्थापक कांशीराम

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बसपा जिला कार्यालय में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित करते पूर्व सांस? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बामसेफ बीएस 4 और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को राबर्ट्सगंज स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में मिर्जापुर सेक्टर प्रभारी गुड्डू राम रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांशीराम जी के विचारों को साझा किया और उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। विशिष्ट अतिथि रहे सत्यनारायण जैसल,रामविचार गौतम, बी सागर और निशांत कुशवाहा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विशाल यादव, बलवीर यादव, धनजी मौर्य, विकास मौर्य, राजाराम मौर्य ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवनारायण खरवार, इंद्रदेव सिंह, फूल मोहम्मद, वीरेंद्र मौर्या, विरेंद्र कुमार, रमेश पटेल, अविनाश शुक्ला, देवी शरण, जितेंद्र निषाद, संजय कनौजिया, राजेश, सत्य प्रकाश पंखा,नीरज श्रीवास्तव, राजेश भारती, भगवानदास भारती, राम लखन देहाती, राम अवतार चौहान, देव साह, अभिषेक श्रीवास्तव, अमन मौर्य, बलवंत रंगीला आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें