फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बहन की शादी से नौ दिन पहले उठी भाई की अर्थी, फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन भठवां टोला में बृहस्पतिवार की रात विजय (28) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। 21 जून को उसकी बहन की शादी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। घटना से खुशियां मातम में बदल गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। सलखन भठवां टोला निवासी तेजबली का पुत्र विजय (28) बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे में सोने के लिए गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो विजय का शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटक रहा था। यह दृश्य देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विजय दो बच्चों का पिता था। पिछले कुछ समय से वह पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में चल रहा था। उसकी बहन उर्मिला की शादी आगामी 21 जून को तय थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें