फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेड़ पर चलने के विवाद में भाइयों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर में 12 बजे मेड़ पर आने-जाने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद में भाई और उसके परिजनों ने मिलकर अपने ही भाई के परिवार पर कुदाल और डंडों से हमला कर दिया। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। चैनपुर गांव निवासी पन्ने लाल (60) पुत्र रामसुंदर ने शुक्रवार को खेतों में न जाने के लिए भाई को मना किया। इस पर भाई आग बबूला हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने पन्ने लाल पर हमला बोल दिया। हमले में पन्ने लाल के साथ उसकी पत्नी छन कुमारी और पुत्री पूनम (16) भी घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल और वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद पीड़ित रविवार को बभनी थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें