फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीच बचाव करने पहुंचे साले की जीजा ने काटी नाक, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सहगोड़ा गांव में पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे साले का जीजा ने दांत से नाक काट दिया। मामले को आपसी समझौते से सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। इकदीरी निवासी जयकुमार की चचेरी बहन और उसके जीजा में आए दिन झगड़ा होता रहता था। उसे सुलझाने के लिए चार मार्च को जय कुमार अपनी पत्नी के साथ उनके घर सहगोड़ा गया। दोनों पति-पत्नी को समझाने लगे। इसी दौरान बहन-जीजा में फिर झगड़ा शुरू हो गया। बीच बचाव करने पहुंचे साले का नाक जीजा जगदीश ने अपने दांतों से काट लिया। नाक कटते ही वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद गांव में लोगों ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहने लगे। तय हुआ कि उपचार करने में जो पैसा लगेगा, वह जगदीश देंगे। कुछ दिन तक बात चलती रही लेकिन उसने पैसा नहीं दिया। थक हारकर जयकुमार ने बभनी थाने में अपने जीजा के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि साले की तहरीर पर जीजा जगदीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें