फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज हत्या के आरोप में जेठ-जेठानी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। तापीय परियोजना कालोनी के सेक्टर आठ में बीते नौ जुलाई की दोपहर विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने मृतका के जेठ-जेठानी को शनिवार को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते नौ जुलाई को सेक्टर आठ निवासी अखिलेश की 24 वर्षीय पत्नी नंदनी का शव घर की छत में लगे एंगल में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला था। वहीं मृतका के भाई प्रभाकर सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी ग्राम शेरपुर, नारायनपुर ने ससुराल पक्ष पर उनकी बहन की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व सास को कुछ दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में चालान कर दिया था।वही शनिवार को पुलिस ने आरोपी जेठ अमर सिंह व जेठानी ललिता देवी को आकाशवाणी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें