फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन महिने में ही टूटी नाली, दुर्घटना का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
। चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत पटवध बसकटवा में तीन महीने पहले क्षेत्र पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान ही स्थानीय लोगों की ओर से मानक की अनदेखी का आरोप लगाया गया था। बावजूद इसके किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब कुछ महीने में ही नाली टूटने पर लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार नाली के ढक्कन जगह-जगह से टूटने लगे हैं। इससे आए दिन ग्रामीण उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। अखिल भारतीय तेली महासभा जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर निरीक्षण कराने और इस पर उचित कार्रवाई कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में रामबली गोड, रामचंद्र गोड, मनोज, कमलेश, नागेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें