फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारकुंडी घाटी में पहाड़ी से भिड़ा ईंट लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। राबर्ट्सगंज से चोपन तरफ जा रहा ईंट लदा ट्रक रविवार की देर शाम को मारकुंडी घाटी उतरते समय पहाड़ी से टकरा गया। घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसका उपचार कराया गया। इस हादसे में ट्रक के परखचे उड़ गए। उधर, सोमवार को दोपहर बाद एक रोडवेज बस भी घाटी में अनियंत्रित हो गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में दूसरे मोड़ पर ट्रक से चालक का नियंत्रण हट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। इस हादसे मे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वही ट्रक चालक केबिन मे घंटो फंस कर तड़पता रहा। सूचना पर मौके से पहुंचे गुरमा चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने स्थानीय लोगो के सहयोग से हाइड्रा वाहन मंगाकर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। चालक को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। ट्रक चालक विपिन कुमार पुत्र तेगबहादुर निवासी ग्राम उकडा थाना जमुनीपुर जनपद अंबेडकरनगर का बताया जा रहा है। उपचार के बाद चालक को छुट्टी दे दी गई। वह अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें