फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रायपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अंतरराज्यीय इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि 13 जून को वैनी बाजार पिकेट ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की गो तस्कर की पिकअप के धक्के से मौत हो गई थी। घटना में आरोपी गो तस्कर को जिसके ऊपर 12500 रुपये का इनाम घोषित किया गया था, उसे तेनुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी मुन्ना अगरिया उर्फ बबुन्दर अगरिया निवासी जमुनीनार थाना अधौरा कैमूर भभुआ बिहार का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि 13 जून को हम भी उसी पिकअप में थे और चालक को धक्का मारने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें