फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराया बोलेरो, पूर्व प्रधान समेत दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में शुक्रवार सुबह सड़क पर खड़े ट्रक में बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों में एक पूर्व ग्राम प्रधान हैं। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक बीसी केंद्र के ठीक सामने बृहस्पतिवार शाम से सड़क की पटरी पर ट्रक खड़ा था। रजखड़ से दुद्धी की ओर आ रही बोलेरो उस ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क के दूसरी तरफ पेड़ से टकराकर खड़ी हो गई। आसपास के लोग टक्कर की तेज आवाज सुनकर पहुंचे। बोलेरो चालक सहित दो घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। घायलों में जोरुखाड़ गांव निवासी सुशील यादव (21) और चालक के बगल की सीट पर बैठे पतरिहा गांव के पूर्व प्रधान ईश्वरी प्रसाद गुप्ता (38) शामिल हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें