फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच दिन से लापता युवक का रिहंद जलाशय में मिला शव

विज्ञापन
मृतक प्रीतम विश्वकर्मा (फाइल फोटो) परिवार
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ वार्ड नंबर चार निवासी प्रीतम विश्वकर्मा (22) का शव रिहंद जलाशय में असनहर गांव के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रीतम के लापता होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बताया गया कि प्रीतम किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था और वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने 23 अक्टूबर को पिपरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच जलाशय में शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराई। पूर्व सभासद अजीत गुप्ता उर्फ मंटू सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। पिपरी थानाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें