फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आठ माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
ओबरा क्षेत्र की मृतका-  प्रियंका रावत।(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
ओबरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भलुआ टोला में शनिवार को प्रियंका रावत (22) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। आठ महीने पहले उसने प्रेम विवाह किया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मूल रूप से डाला की रहने वाली प्रियंका रावत (22) ने संजय यादव से करीब आठ महीने पहले परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। दंपती पिछले दो महीने से भलुआ टोला में किराए के मकान में रह रहा था। पति संजय एक्सिस बैंक ओबरा शाखा में सफाईकर्मी है। पड़ोस में रहने वाली प्रियंका की बहन आरती ने बताया कि शनिवार दोपहर खाना खाने के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। संजय इसके बाद ड्यूटी पर चला गया। कुछ देर बाद खिड़की से देखने पर प्रियंका घर में पंखे पर साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और तत्काल उसे ओबरा परियोजना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें