फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला वाल्वो आपरेटर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित घरसड़ी (जवाहर नगर) गांव में रविवार की देर रात आउटसोर्सिंग कंपनी में वाल्वो ऑपरेटर सुजीत कुमार (40) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घर के बच्चे मोबाइल चार्ज में लगाने के लिए कमरे में पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घरसड़ी गांव निवासी सुजीत कुमार (40) एक आउटसोर्सिंग कंपनी में वाल्वो डंपर का आपरेटर थे। कुछ दिनों से वह बेरोजगार घर पर थे। रविवार देर रात सुजीत अपने आवास के कमरे में चले गए। कुछ देर बाद बच्चे रूम में मोबाइल चार्जिंग लगाने गए तब अंदर सीलिंग में दुपट्टा के सहारे फंदे पर सुजीत काे लटकते देखा। परिजनों ने आनन फानन युवक को फंदे से उतार एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक मृतक सुजीत कुमार पहले संविदा के तहत वाल्वो डंपर चालक थे, फिलहाल काम नहीं होने पर अभी घर में बैठे थे इसी कारण तनाव में थे। मृतक के माता-पिता, पत्नी, व तीन बच्चे हैं। एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें