फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कलाम पाक की पढ़ाई कर लौटी किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जौनपुर जिले के मछलीशहर स्थित एक मदरसे से माह भर पूर्व कलाम पाक (कुरान मजीद) की पढ़ाई कर लौटी रुखसाना (17) का शव राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तकिया में सोमवार की देर शाम उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताते हैं कि रुखसाना पुत्री ताहिर सोमवार को घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कामकाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। देर शाम सात बजे के करीब घर लौटे तो देखा कि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांका गया। अंदर फंदे से रुखसाना का शव लटकता देख सन्न रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई शाहिद ने बताया कि घर में कहीं ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे उसे ऐसा कदम उठाना पड़े। परिवार के किसी सदस्य से उसका विवाद भी नहीं हुआ था। माह भर पहले ही वह जौनपुर जिले में स्थित मकदुम शाह मदरसे से कलाम पाक की पढ़ाई पूरी कर लौटी थी। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया गया। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों ने भी कोई तहरीर-शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें