कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारामोरी गांव निवासी एक अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के बारामोरी गांव निवासी बलिराम (48) बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। परिजनों के काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह गांव से ही कुछ दूर स्थित सोन नदी में कुछ लोगों ने एक शव उतराया देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त बलिराम के रूप में किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां दोपहर बाद शव को पोष्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। कोन थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।