फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीढ़ी के छाजन में लगे पाइप से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला (सोनभद्र)। चोपन थानाक्षेत्र के बारी स्थित पहले मोड़ पर घर की सीढ़ी के छाजन में लगे पाइप में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मनीष निषाद (24) का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। सात महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। परिवार में सब ठीक चल रहा था। बावजूद इसके इस तरह की घटना से परिवार, पास-पड़ोस के लोग हतप्रभ हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण क्या है? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताते हैं कि दोपहर बाद तीन बजे के करीब सड़क पर खड़े किसी व्यक्ति की नजर बाबूलाल निषाद के घर की तरफ गई तो देखा तक सीढ़ी के छाजन में लगी लोहे की पाइप से एक युवक का शव लटक रहा था। तत्काल उसने इसकी जानकारी वहां मौजूद दूसरे लोगों को दी। परिवार के लोगों ने छत पर जाकर देखा तो पता चला कि मनीष का शव फंदे से लटका पड़ा है। अचानक से ऐसी स्थिति देख माता-पिता के साथ ही पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मारकर रो पड़े। पास-पड़ोस के लोग जहां उन्हें ढाढ़स बंधाते रहे, वहीं जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में छानबीन शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि वह काफी व्यावहारिक और मिलनसार था। किन कारणों से उसने ऐसा कदम उठाया या किन परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटकता मिला, यह वह समझ नहीं पा रहे। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें