फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में लकड़ी काटने गए व्यक्ति का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरवानी गांव में जंगल में लकड़ी काटने गए संतोष पठारी (55) का शनिवार को शव मिला। शुक्रवार सुबह घर से निकले संतोष के देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी। शनिवार को जंगल में खोजबीन के दौरान उनका शव मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे म्योरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां कुल्हाड़ी और लकड़ी का बंडल पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। केवल कीड़ों के काटने के निशान पाए गए हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें