दुद्धी तहसील में आयोजित बैठक में मौजूद बीएलओ -जागरूक पाठक
दुद्धी। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक हुई। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करें। जांच के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों या बूथों पर पाया जाता है, तो नियमानुसार एक स्थान से नाम हटाने की कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, मृतक और स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर जा चुके मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। एसडीएम ने मतदाता सूची को अद्यतन रखने के लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।