फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, शिक्षक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बट बंतरा गांव में सोमवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और फावड़े चले। हमले में एक शिक्षक समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई। मधुपुर पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल शिक्षक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शिक्षक रामभवन चौहान (42) ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोग लाठी-डंडा, फावड़ा लेकर उसके घर पहुंचे और हमला कर दिए। शोरगुल सुनकर बीचबचाव करने रामजनम चौहान 44 पहुंचे तो हमलवारों ने उनकी भी पिटाई कर दी। अत्यधिक चोट लगने से शिक्षक का सिर फूट गया और वह लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों के एकत्र होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन दोनों घायलों को मधुपुर अस्पताल ले गए, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल शिक्षक की तहरीर पर रणजीत चौहान, रामविलास चौहान, महेश चौहान, रमेश यादव के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें