ओबरा के शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय परिसर रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
ओबरा। शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय पर लायंस क्लब ओबरा ग्रेटर के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर ब्लड बैंक जिला संयुक्त चिकित्सालय से आये ब्लड कलेक्शन टीम की मौजूदगी में रक्तदान शिविर लगा। उद्घाटन विद्यालय के संरक्षक व क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यालय में पौधरोपण कर किया। क्लब के अध्यक्ष एड. एसके चौबे ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। कार्यक्रम संयोजक गोविंद अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान के बारे में लोगों के मन से भ्रांतियों को निकालकर लोगों को जागरूक करना क्लब का अगला कार्यक्रम है। शिविर में क्लब के सदस्यों ने कुल 35 यूनिट का रक्तदान किया। पूर्व अध्यक्ष लायन्स रघुनंदन अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक महादान है जिसे प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। मीडिया प्रभारी राकेश अग्रहरि ने कहा कि हर व्यक्ति को साठ साल के पहले प्रत्येक वर्ष में चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। पहली बार ब्लड डोनेट कर रहे पिंटू गोयल, अमित अग्रवाल आदि ने कहा कि आज वह पहली बार ब्लड देकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। लायन सुनील अग्रवाल, राहुल गोयल ने कहा कि रक्तदान तब होता है जब कोई व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रक्त देता है। इस दौरान लायन अन्वेश अग्रवाल, पवन जिंदल, संदीप जिंदल, श्रीनिवास बंसल आदि मौजूद रहे। वही ब्लड बैंक जिला संयुक्त चिकित्सालय से चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, एलटी पंकज पांडेय, परामर्शदाता सुनील श्रीवास्तव, अनिल कुमार आदि शामिल रहे। क्लब सचिव गोविंद अग्रवाल ने आभार जताया।