फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की याद में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सुबह से दोपहर तक रक्तदान किया जा सकेगा। इच्छुक रक्तदाता ब्लड बैंक में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। ब्लड बैंक में समय-समय पर रक्त की कमी होने के कारण मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पाता है। इस शिविर के माध्यम से ब्लड बैंक में सभी ब्लड ग्रुप के यूनिट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जरूरतमंदों को तत्काल रक्त मिल सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। यह छोटा सा प्रयास किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें