विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाएगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित यह शिविर सुबह नौ बजे से आरंभ होगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, व्यापार संगठन, मारवाड़ी युवा मंच सहित कई अन्य संगठन भी हिस्सा ले रहे हैं।
ब्लड बैंक के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है। रक्त का निर्माण नहीं किया सकता। दान किया हुआ रक्त ही उपयोग में आता है। इससे किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्त की आपूर्ति 24 घंटे के अंदर शरीर में हो जाती है। जिम्मेदार नागरिक बनते हुए 14 जून को होने वाले इस रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान करें।
रक्तदान के फायदे
- प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है
- रक्तदान से शरीर में नए रक्त का संचार होता है
- रक्तदान से शरीर में स्फूर्ति आती है
- रक्तदान करने से कई जांचें स्वत: हो जाती हैं
- रक्तदान से रक्त पतला होता है, इससे कई बीमारियों से बचाव होता है।