फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से शुरू होगी ब्लाक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 11 अगस्त से शुरू होगी। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के पुरुष-महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती और भारोत्तोलन के मुकाबले मुख्य होंगे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा ने बताया कि ब्लाक करमा के जनसेवा इंटर कॉलेज इमलीपुर फुलवारी में, ब्लाक कोन के ग्राम सचिवालय, कचनरवां में 11 अगस्त, ब्लाक घोरावल में खेल मैदान भगवास औराही में, ब्लाक बभनी के ग्रामीण स्टेडियम चपचपकी में 13 अगस्त, ब्लाक दुद्धी के खेल मैदान दुद्धी में, ब्लाक राबर्ट्सगंज के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में 15 अगस्त, ब्लाक नगवां के छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कॉलेज कम्हरिया, ब्लाक म्योरपुर के मां मैत्रायिनी योगिनी इंटरमीडिएट कॉलेज म्योरपुर में 19 अगस्त को प्रतियोगिता होगी। ब्लाक चोपन के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में 22 अगस्त और ब्लाक चतरा के कंपोजिट विद्यालय विरधी में 24 अगस्त को खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें