फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंटरलॉकिंग सड़क का ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत पिपरी स्थित गोहना बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण क
विज्ञापन
सोनभद्र। विकासखंड रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत पिपरी स्थित गोहना बस्ती में शुक्रवार को इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया। अशोक गुप्ता के घर से गिरिजा प्रसाद के घर तक बनी इस सड़क के लोकार्पण समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद भारती और ग्राम प्रधान कामेश्वर मौर्य भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते से आवागमन में काफी परेशानी होती थी। समस्या से अवगत कराने के बाद सड़क निर्माण कराया गया, जिससे अब लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में लल्लन प्रधान, सकल कुमार, दिनेश कुमार भारती, बाबा लवकुश प्रसाद, संजय कुमार भारती, अशोक गुप्ता, गिरिजा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें