फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन निदेशक से ब्लास्टिंग की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन क्षेत्र में अनियंत्रित ब्लास्टिंग और मानक के विपरीत खदानों को बंद कराने की मांग को लेकर प्रदेश सचिव छात्र मंच अपना दल एस रविंद्र सिंह यादव ने निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग रोशन जैकब को पत्र भेजा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी में यादव बस्ती व सेक्टर 09 से सटे खदानों में अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जा रही है जिसके कारण यादव बस्ती, सेक्टर 09 और न्यू कॉलोनी प्रभावित रहती है। खदानें 90 मीटर से ज्यादा गहरी हो चुकी हैं। उन्होंने खदानों में ब्लास्टिंग नियंत्रित होने और खदानों में गाड़ियां मानक के विपरीत न लगाने की मांग की है। कहा है कि यदि तत्काल अनियंत्रित ब्लास्टिंग और मानक के विपरीत किये जा रहे कार्यों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें