राबर्ट्सगंज क्षेत्र में यातायात माह पर वाहनो की जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। यातायात माह के तहत बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 20 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म और चार वाहनों से हूटर उतरवाए। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे 550 दो और चार पहिया वाहनों का चालान किया। बुधवार को एएसपी मुख्यालय कालू सिंह एवं नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी यातायात सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला। राबर्ट्सगंज कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में बढ़ौली चौक, मेन चौक, धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस कर्मियों ने दो और चार पहिया वाहनों को रोक कर कागजात, हेलमेट, काली फिल्म, हूटर आदि की जांच की। जबकि लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा, चुर्क तिराहा समेत अन्य स्थानों पर भ्रमण कर यातायात प्रभारी प्रमोद यादव ने वाहनों की जांच किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक भी किया। एएसपी ने कहा कि यातायात माह के अंतर्गत जिले भर में चट्टी चौराहों पर चेेकिंग कराई जा रही है। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि करीब 550 वाहनों का चालान किया गया है। 20 वाहनों से काली फिल्म और चार वाहनों से हूटर भी उतरवाया गया।