फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ओबरा में एसडीएम को ज्ञापन देते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि ओबरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में संचालित हो रहे ईंट व पाइप की फैक्ट्री से धड़ल्ले से निकलने वाले रोजाना बड़े वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं घनी आबादी में फैक्ट्री के संचालन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

पंचायत की सड़कों को भी प्रत्यक्ष रूप से भारी वाहनों के आवागमन से भारी क्षति पहुंच रही है। इससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। वहीं प्रदूषण की भी स्थिति वार्ड में भयावह बनी हुई है। यातायात को सुरक्षित रखने के लिए समय रहते फैक्ट्री से निकलने वाले बड़े वाहनों को अविलंब प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। एसडीएम ने आश्वासन है कि यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, रोशन सिंह, अरविंद सोनी, उमेश चंद्र शुक्ला, मनीष विश्वकर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, समीर माली, रिजवान अहमद, अनिकेत तिवारी, कुमधज चौधरी, राजेश निषाद, सतीश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें