फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते भाजपाके पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के ग्राम संपर्क अभियान के तहत मंगलवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के कम्हारी गांव में जनसंपर्क किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। योजनाओं से संबंधित पंफलेट वितरित किए। ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे योजनाओं के लाभ एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम में जिला कार्य समिति के सदस्य अनूप तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक बहादुर सिंह, मान सिंह, पप्पू, राजेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें