फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड अस्पताल में मरीजों के परिजनों को काढ़ा वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में संगठन ही सेवा अभियान के मूलमंत्र को लेकर कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल लोढ़ी में कोविड-19 महामारी के मरीजों के परिजनों को काढ़ा वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट में हमारा सेवा का यह कार्य रुकना नहीं चाहिए। कहा कि भाजपा ने कभी सत्ता को अपने लाभ का माध्यम नही बनाया। दूसरों की सेवा ही हमारा संतोष है। कार्यकर्ता सेवा के विभिन्न माध्यमों से जरूरतमंदों को भोजन, फेस कवर, सैनिटाइजर का वितरण, रक्तदान व दवाई तथा बेड इत्यादि की व्यवस्था में दिन रात कार्य कर रहे हैं। यहां घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, दीपक गोंड, उदयनाथ मौर्य, रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अजीत रावत, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, बलराम सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें