भाजपा मंडल दुद्धी की बैठक डीसीएफ स्थित एक होटल में हुई। कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने का मंत्र दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इसका श्रेय भाजपा के बूथ तक के कार्यकर्ताओं को जाता है। इन कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम 2022 में फिर से सरकार बनाने जा रहे ंहै। भाजपा मिशन 2022 के लिए पूरी तरह से तैयार है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने की। संचालन प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया। बैठक में विधानसभा विस्तारक आजाद पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन चौधरी, रामेश्वर राय, सुरेंद्र प्रताप, बिपिन बिहारी, संजू तिवारी, ईश्वरी प्रसाद निराला, सूरजदेव प्रसाद, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, भोलू जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, मंडल मंत्री अंशुमान राय आदि रहे।