ओबरा। नगर पंचायत क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक सभागार में बुधवार को भाजपा के डाला मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत चुनाव में निर्दल जीत हासिल करने वाले दो सभासदों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर पार्टी महासंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक निर्धारित किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत किए गए विकास कार्यों को बताना है। बैठक में नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच से निर्वाचित निर्दल सभासद बलवीर चंद्रवंशी व वार्ड नंबर तीन से निर्दल सभासद संतोष कुशवाहा समेत भाजपा सभासद अवनीश पांडेय, विशाल कुमार, ज्ञानमती को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने किया। इस दौरान चंद्रावती देवी, मुकेश जैन, संतोष कुमार बबलू, संदीप सिंह पटेल, महेश कुमार सोनी, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।