फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान पर किया मंथन

विज्ञापन
डाला में भाजपा की बैठक को संबो​धित करते मंत्री संजीव कुमार गोंड। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
डाला। ओबरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शनिवार को मतदाता जोड़ो अभियान पर संगठनात्मक बैठक की। यह बैठक बारी स्थित एक सभागार में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का आह्वान किया गया। उनसे अधिक-से-अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को कहा गया। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने और बूथ स्तर पर बैठकें करने को कहा। इसका उद्देश्य पात्र युवाओं और अन्य नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है। गोंड़ ने सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें