ओबरा में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा को सम्मानित करते कुशवाहा समाज के लोग।
ओबरा। कुशवाहा समाज ओबरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ओबरा निवासी निशांत कुशवाहा को भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बनाए जाने पर उनको सम्मानित किया गया। कुशवाहा समाज के संरक्षक गया नाथ कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनिल कुमार सिंह और अध्यक्षता डॉ अमित सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमानंद सिंह, राम नाथ कुशवाहा, शशिहास, योगिता सिंह, पुष्पा सिंह, रामदेव मौर्य, निर्मल सिंह, आनन्द शेखर मौर्य, गौतम, सुनील कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।