फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिरनबहरा की टीम ने जीती क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी, फाइनल में नदहरी को हराया

विज्ञापन
अनपरा क्षेत्र के कुलडोमरी क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
रेणुसागर। ग्राम पंचायत कुलडोमरी के टोला बिरनबहरा में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इसमें बिरनबहरा की टीम ने नदहरी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले में बिरनबहरा की टीम ने छह ओवर में पांच विकेट खोकर 82 रन बनाए। इसके बाद टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता नदहरी की टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष लालज्ञानी, संयोजक गुलाब चंद, सदस्य आलोक, राहुल, हरिनाथ, आरबी साकेत और गिरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें