घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में मंगलवार को ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो जाने से बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि छाईंन गांव निवासी गामा देवी (56) पत्नी लक्ष्मण अपने परिवार के सदस्य के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के घर मजूरही गांव गई थी। दोपहर बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में घोरावल-मुक्खा मार्ग पर फुलवारी गांव में सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी गामा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक उसका नाती चला रहा था। महिला को घायलावस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घोरावल सीएचसी से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।