फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक को ओवरटेक करने में फिसली बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पटवध मोड़ के पास शुक्रवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी संजय पासवान (30) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से वैनी की तरफ से रामगढ़ जा रहे थे। रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर उसके नीचे आ गया। घटना में उसे गंभीर चोट आई। ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया। घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने रायपुर थाने पर सूचना दी। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें