वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर बाइक फिसलने से बाइक सवार एक ही गांव के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पल्हारी गांव से बबलू (45), अनिल (35) और रामघाल (26) एक ही बाइक से वैनी बाजार की तरफ जा रहे थे। राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर डोरिया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें वैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामाघाल और बबलू को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।