फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बभनी कस्बे के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बभनी निवासी देवीशंकर का पुत्र मिथिलेश (16) और पड़ोसी अनिल कुमार (18) शुक्रवार को कस्बे में ही किसी काम से गए थे। देर रात घर लौटते समय कस्बे में पेट्रोल पंप के पास अंबिकापुर (छग) की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सीएचसी बभनी भेजा। चिकित्सकों ने मिथिलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अनिल कुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें