फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में परही निवासी सोहन यादव ने बताया कि नाना बंशी यादव के निधन के बाद उनके छोटे भाई रामनंदन के दो पुत्र राधेश्याम और रामसूरत ने खुद को वारिस बताकर खतौनी में नाम चढ़वा लिया है। इस संबंध में राजस्व बोर्ड लखनऊ और एसडीएम के यहां संशोधन प्रकरण लंबित है। गत 28 नवंबर की शाम उनका बेटा अनिल दूध बेचने राॅबर्ट्सगंज जा रहा था। हिंदुआरी से पहले कठपुरवा गांव के करीब बाइक सवार बदमाश हाॅकी से उस पर पीछे से वार कर फरार हो गए। आरोप है कि यह हमला राधेश्याम और रामसूरत यादव के इशारे पर हुए हैं। दोनों ने पहले जान से मारने की धमकी दी थी। वे मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने राधेश्याम व रामसूरत के साथ ही बेटे लवकुश, निवास, प्रदीप और रामसूरत के दामाद सुभाष यादव के विरुद्ध षडयंत्र रचने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें