फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला फ्लाईओवर पर शनिवार की रात बाइक सवार जीजा-साले कार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों रामलीला देखने चोपन जा रहे थे। दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया निवासी राजीव (36) पुत्र हंसलाल और उसके जीजा बबलू (35) पुत्र लक्ष्मण डाला सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार की रात ड्यूटी के बाद दोनों एक बाइक से चोपन में रामलीला देखने जा रहे थे। बग्घानाला फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार राजीव फ्लाईओवर से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा जबकि बबलू सड़क पर घिसटते हुए किनारे से टकरा गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची डाला चौकी की पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। बबलू की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने तक बबलू ने भी दम तोड़ दिया। उनकी जेब से मिले कागजात के आधार पर दोनों की शिनाख्त कर पुलिस ने घर वालाें को सूचना दी। चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें